सकलडीहा,
द जिला प्रशासन की ओर से बरसात को देखते हुए नालों से लेकर सीवर पाइप लाइन को साफ सफाई का विशेष निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद साफ सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति हो रहा है। सोमवार को सुबह हल्की सी हुई बरसात से सकलडीहा कस्बा के मुख्य मार्ग नागेपुर,सीओ आफिस,मंदिर मार्ग, सम्मे माता मंदिर मार्ग से लेकर हाइवे मार्ग पर जल भरॉव की स्थित उत्पन्न होने से लोग परेशान है। व्यापारी से लेकर आने जाने वाले राहगीर और अधिवक्ताओं को काफी समस्या हुई। इसके बाद भी तहसील प्रशासन से लेकर पंचायत विभाग अनजान बने हुए है।
कस्बावासियों का आरोप है कि हाइवे सड़क निर्माण के दौरान दोनो तरफ नाला बना हुआ है। डाकघर के समीप सड़क के नीचे पुलिया बनी हुई है। लेकिन पुलिया का दोनों तरफ का मुंह बंद है। प्लाटरों को लाभ दिलाने के लिये पीडब्ल्ल्यूडी विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। जिला पंचायत से बनी सीसी मार्ग पर जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न होगया है।
हाइवे किनारे नाले में पानी नहीं जाने से दुकानदार परेशान है। सम्मे माता मंदिर मार्ग के समीप सीवर पाइप जाम होने से सीओ कार्यालय के सामने जलभरॉव होने से पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में जाने को लेकर समस्या हुई। महेश्वर मंदिर मार्ग पर दोनों ओर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलभरॉव के बीच महिलाये और बच्चे जाने के लिये मजबूर रहे।
प्रधान प्रशासक बनाये जाने के बाद भी सचिवों से मिलकर समस्या के निजात दिलाये जाने को लेकर अनजान बने हुए है। व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान नाला की समस्या से निजात नहीं दिलाया जा रहा है। जिससे बरसात शुरू हुआ नहीं की जलभरॉव की समस्या से लोग जूझ रहे है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







