चहनियां स्थित मां खण्डवारी महिला महाविद्यालय में रविवार को वन विभाग द्वारा “एक पेड़ मां के नाम”वन महोत्सव बृक्षारोपण महायज्ञ कार्यक्रम अंतर्गत आम भंडारा आपके द्वार आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह और चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने परिसर में आम सहित का कई तरह के पौधरोपड़ किया । वही सैकड़ो लोगो को आम के पौधे का वितरण किया ।

इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि यह सरकार का अभियान है,जो एक पेड़ मां के नाम” पर लगाने का अभियान चल रहा है । पेड़ हमारे जीवन का आधार है । पेड़ वो ताकत है जिसके घर या द्वार पर होता है वो हमेशा आगे बढ़ता है । पेड़ हमारे स्वास्थ्य के साथ साथ वातावरण को भी शुद्ध रखता है ।
आज आप लोग यह पौधा तो ले जा रहे है इसको लगाने के साथ साथ इसका देखभाल भी करे । पेड़ से हमलोग ही नही राहगीर और जानवर भी छांव लेते है । जिस गति से पेड़ो की कटाई हुई है आज इसका असर हमारे मानसून पर पड़ा है । इसीलिए हमारी सरकार पेड़ो को लगाने की भरपूर कोशिश कर रही है । आप लोगो से भी अपील है कि अधिक से अधिक पौधरोपण करे ताकि आने वाले बच्चो का भविष्य बना रहे ।

इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह,धनंजय सिंह,ब्लाक प्रमुख अजय सिंह,वन क्षेत्राधिकारी राम सँवारे यादव,सचिदानन्द सिंह,आनन्द सिंह,एड.सन्दीप रघुवंशी,बबलू सिंह,अजीत सिंह,सुजीत सिंह,वन विभाग के जितेंद्र यादव,अभिषेक यादव,फिरोज गांघी आदि लोग उपस्थित रहे ।







