सैयदराजा(चंदौली)
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत उच्च आदर्श बालिका इंटर कालेज नौबतपुर के प्रांगण में रविवार को विधायक सुशील सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी लोगों से अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसकी संरक्षित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन ने विधायक का स्वागत करते हुए अभियान को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेकर किया गया।सभी छात्राओं व सम्मानित लोग शिक्षक शिक्षिकाओं को फलदार वृक्ष वितरित किया गया ।
इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी वरुण सिंह,रवि कुमार सिंह उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि अजीत जायसवाल, जितेन्द्र जायसवाल, कुलदीप सिंह, प्रधाध्यापिका प्रतिमा जायसवाल, प्रेमा मौर्या, नामवर सिंह, मोहन राम, सुमन देवी,आरती देवी, सविता देवी संजय कुमार अन्य लोग उपस्थित रहे ।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437