वाराणसी
मां गंगा की आरती से पूर्व राम जन्म योगी द्वारा 7 मिनट 58 सेकेंड की शंखनाद सुन राज्यपाल सय्यद अता हसनैन आश्चर्यचकित दिखे उनके द्वारा राम जन्म योगी को माला पहना कर अभिनंदन किया ओर उनके इस शंखनाद की प्रशंसा भी किया
गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में राज्यपाल बिहार लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन – एक अद्भुत अनुभव रहा इस विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का। हमनें पहले सिर्फ सुना था आरती के बारे में लेकिन आज आरती के दर्शन करके अद्भुत अनुभव हुआ। भगवती मां गंगा के आशीर्वाद की अनुभूति हुई।
साथ ही गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी सचिव सुरजीत सिंह सचिव हनुमान यादव द्वारा अंगवस्त्र प्रसाद व मोमेंटो देकर स्वागत किया गया अध्यक्ष सुशांत मिश्रा द्वारा बताया गया कि मां गंगा की आरती से पूर्व ही राज्यपाल बिहार लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन दशाश्वमेध घाट आ गए थे एक घंटे से भी ज्यादा समय तक घाट पर मौजूद रहे इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही







