बनारस रेलवे स्टेशन पर नशीली चाय पिलाकर चोरी करने वाला दंपती गिरफ्तार, CIB वाराणसी की बड़ी कार्रवाई

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशीली दवा देकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक महिला और एक पुरुष को सीआईबी वाराणसी, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सीआईबी वाराणसी ने किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रामदयाल मिश्रा (29 वर्ष) पुत्र अवधेश मिश्रा तथा उसकी पत्नी ज्योति (24 वर्ष) निवासी भोरकला, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी के रूप में हुई है।

बरामद सामान

अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने:

ओप्पो कंपनी का एक चोरी का मोबाइल फोन

3,180 रुपये नकद

ATIVAN 1 MG की 18 गोलियां (2 पत्तों में)

ATIVAN 2 MG की 27 गोलियां (3 पत्तों में)

दो खुले पैकेट भुजिया नमकीन

बरामद किए हैं।

ऐसे करते थे वारदात

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि 13 जून 2026 को प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर एक महिला यात्री को नशीली चाय पिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसका सोने का चेन और हैंडबैग चोरी कर फरार हो गए थे।

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल और नकदी उसी वारदात से संबंधित हैं। चोरी किया गया सोने का चेन महराजगंज के एक सराफा व्यापारी को बेच दिया गया था।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी शनिवार को फिर से इसी तरह की वारदात को अंजाम देने के इरादे से बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन संयुक्त टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

संयुक्त टीम की बड़ी सफलता

इस कार्रवाई में सीआईबी वाराणसी, जीआरपी वाराणसी, जीआरपी बनारस तथा आरपीएफ पोस्ट बनारस की संयुक्त टीम शामिल रही।

कार्रवाई में शामिल प्रमुख अधिकारी एवं कर्मचारी:

सीआईबी वाराणसी:  निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र यादव, कांस्टेबल शिव प्रसाद सोनी।

जीआरपी वाराणसी:  निरीक्षक देव चन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल पवन कुमार, महिला कांस्टेबल संगम सिंह।

जीआरपी बनारस:  उपनिरीक्षक अशोक कुमार ओझा, कांस्टेबल मुन्ना चौहान।

आरपीएफ पोस्ट बनारस: निरीक्षक राजेश कुमार, कांस्टेबल विनोद यादव एवं कांस्टेबल हरेन्द्र यादव।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्होंने इससे पहले ऐसी कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और उनके नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।