वाराणसी
पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त कौशल राव को गिरफ्तार कर लिया है। लोहता थाना पुलिस टीम ने उसे पकड़ा। पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के अभियान के तहत यह गिरफ्तारी हुई।
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन और अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां के नेतृत्व में लोहता पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।
अभियुक्त कौशल राव पुत्र भीम राव निवासी ग्राम कोरौता, थाना लोहता को 4 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:15 बजे थाना लोहता क्षेत्रांतर्गत सिटकवा बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।कौशल राव मु0अ0सं0 0193/2026 धारा 115(2), 352, 333, 324(4), 64, 351(3) बीएनएस थाना लोहता से संबंधित मामले में वांछित था। वादिनी ने 18 जून 2026 को लोहता थाने में मामला दर्ज कराया था।
शिकायत के अनुसार, 15 जून 2026 को रात 11:30 बजे अभियुक्त कौशल राव वादिनी के घर में घुस गया था। उसने वादिनी और उसके परिवार को गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। साथ ही, वादिनी की बेटी के साथ छेड़खानी की, उसे जहर पिलाने की कोशिश की और उसका हाथ काटने का प्रयास किया।
घटना के बाद से कौशल राव फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे और उच्चाधिकारियों द्वारा 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय, व0उ0नि0 राजदर्पण तिवारी, उ0नि0 कौशल कुमार सिंह, उ0नि0 योगेन्द्र कुमार यादव और का0 ऋषिकेष राय शामिल थे। लोहता पुलिस द्वारा इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।










Users Today : 5
Users This Year : 24684
Total Users : 37277
Views Today : 7
Total views : 73315