बलिया। नगर पालिका परिषद रसड़ा के अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ई-रिक्शा एम्बुलेंस, स्वर्ग रथ, एम्बुलेंस एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं को जनता को समर्पित किया। साथ ही नगर की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को 8.75 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

इस अवसर पर बताया गया कि नगर में 24 घंटे निःशुल्क ई-रिक्शा एम्बुलेंस एवं स्वर्ग रथ सेवा संचालित होगी, जबकि प्रत्येक माह की 9 तारीख को निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जन्मदिवस को समाज सेवा से जोड़ना जनकल्याण की प्रेरणादायक पहल है। उपस्थित नागरिकों ने नगर पालिका परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जनहित और मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
रिपोर्ट विजय कुमार सोनी










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 3
Total views : 73311