थाना फूलपुर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत 36 माल मुकदमाती/सीज वाहनों की ₹4,75,000/- में नीलामी सम्पन्न।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 16.06.2026 को “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत थाना फूलपुर पर निरुद्ध माल मुकदमाती एवं सीज वाहनों की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

उक्त नीलामी प्रक्रिया प्रतीक कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त पिंडरा, गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना फूलपुर,  दिनेश राम, उपनिरीक्षक एवं एमटी शाखा तथा मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।

माननीय न्यायालय एसीजेएम-4/जेडी, वाराणसी के आदेश के अनुपालन में थाना स्थानीय पर निरुद्ध कुल 36 माल मुकदमाती एवं सीज वाहनों की नीलामी हेतु पूर्व में दैनिक समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया था।

नीलामी प्रक्रिया के दौरान कुल 36 माल मुकदमाती एवं सीज वाहनों का मूल्यांकन एवं बोली प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई, जिसमें सर्वाधिक बोली ₹4,75,000/- प्राप्त हुई। प्राप्त उच्चतम बोली के आधार पर नियमानुसार वाहनों की नीलामी सम्पन्न की गई।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।