प्रतापगढ़।
उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ का डिपो कार्यालय अब जल्द ही हाईटेक होगा।एक क्लिक पर विभागीय जानकारी दिखाई देगी। प्रतापगढ़ डिपो को पेपरलेस करने की तैयारी चल रही है।निगम के उच्चाधिकारियों ने इसके लिए निर्देशित किया है।
प्रतापगढ़ डिपो से हररोज 79 बसों चलती हैं।
इसमें प्रशासनिक,यातायात,परिचालन,वर्कशॉप,टिकटिंग औल लेखा विभाग और पूछताछ सहित विभाग हैं।अभी तक इन कार्यों की जो भी गतिविधि हैं,उसे फाइलों में तैयार किया जाता है, लेकिन अब इन विभागों की सारी गतिविधियां पेपरलेस होंगी।
सारे दस्तावेज अब फाइलों के बदले सॉफ्टवेयर में अपलोड किए जाएंगे,जिससे कार्यप्रणाली में भी काफी सुधार आएगा,कर्मचारी हेरफेर नहीं कर सकेंगे,उच्चाधिकारी प्रतिदिन की कार्य व्यवस्था को ऑनलाइन मॉनीटरिंग कर सकेंगे।इससे कर्मचारियों की कार्यशैली भी नजर में रहेगी।
कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी। इसके अलावा फाइलों को ढूंढना नहीं पड़ेगा,पुरानी से पुरानी फाइलें एक क्लिक में दिखेंगी इससे समय भी बचेगा।कर्मचारी भी टाल मटोल नहीं सकेंगे।










Users Today : 9
Users This Year : 24688
Total Users : 37281
Views Today : 15
Total views : 73323