चन्दौली सकलडीहा,
टिमिलपुर स्थित महेश्वरनाथ मंदिर मार्ग पर जलभरॉव और गंदगी के अंबार से भक्तों में आक्रोश है। शिकायत के बाद भी समस्या को लेकर विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। भक्तों ने आरोप लगाया कि सुबह स्नान करके दर्शन पूजन के लिये मंदिर में आने जाने में समस्या होती है। महिलाओं के गिर जाने का संभावना बना रहता है।
सकलडीहा कस्बा के टिमिलपुर प्राचीन महेश्वरनाथ मंदिर के साथ शनि देव,दुर्गा माता मंदिर,राधा कृष्ण,संतोषी माता,हनुमान,राम जानकी सहित विभिन्न देवी देवता के मंदिर है। प्रतिदिन सुबह काफी संख्या में महिलाएं दर्शन पूजन के लिये आती है। शनिवार को काफी संख्या में पूजा के लिये महिला और भक्तजनों की भीड़ रहता है। मंदिर मार्ग पर आये दिन जलभरॉव और नियमित साफ सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार बना रहता है। सुबह महिलायें और कस्बावासी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिऐं आने पर उन्हें गंदा पानी से होकर जाना पड़ता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि नियमित साफ सफाई नहीं होने के कारण पूजा अर्चना के दौरान महिलाओं को काफी समस्या होती है। ग्रामीणों ने पंचायत विभाग से नियमित रूप से साफ सफाई की मांग किया है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि सफाई कर्मी को समय से पहुंचकर नियमित साफ सफाई कराये जाने का निर्देश दिया है।







