सूचना पर मौके पर पहुंचे पान दरीबा चौकी प्रभारी विकास मिश्रा ने आसपास के दुकानदारों एवं मुहल्लावासियों द्वारा जानकारी ली तो पता चला कि उक्त व्यक्ति कबाड़ बीनने का काम करता है, कल शाम को ही अत्यधिक शराब पीकर गली में सोया और फिर नहीं उठा।
चेतगंज पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के शव की शिनाख्त करते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।







