चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर बुधवार को (मुगलसराय)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जीएमआर काशी स्मार्ट मीटर लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण बचाने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रदूषण कम करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीएमआर काशी स्मार्ट मीटर लिमिटेड के एचएसई असिस्टेंट मैनेजर हंसराज जायसवाल ने कहा कि संस्था प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाती है और इस अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं।
ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा किसी अन्य विशेष अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। यदि समाज का हर व्यक्ति इस संकल्प को अपनाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है।
युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं पर है। युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहते हुए समाज में भी इसके प्रति जनचेतना फैलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली की बचत, जल संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण जैसे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कार्बन उत्सर्जन कम करने, ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने तथा पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सर्किल इंचार्ज मुलायम यादव, डीआई राकेश कुमार, डीआई अभिषेक सिन्हा, एचएसई (एएम) हंसराज जायसवाल, एसडीए अमित उपाध्याय सहित जीएमआर स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन सर्किल मुगलसराय-चंदौली के अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा वृक्षारोपण के माध्यम से हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में सहभागिता बढ़ाना रहा।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438