वाराणसी:
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। दोनों ने सोमनाथ मंदिर से लाए गए पवित्र जल से बाबा का जलाभिषेक किया।

इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में भी शामिल हुए और ‘ॐ’ का जाप कर संकल्प लिया।







