सैयदराजा (चंदौली)
योगीराज दो के मंत्रिमण्डल विस्तार में हंसराज विश्वकर्मा को शामिल किये जाने पर नगर पंचायत सैयदराजा में रविवार को लोगों में मिष्ठान्न वितरण कर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान लोगों ने कहा कि विधान परिषद् सदस्य विश्वकर्मा भाजपा के कर्मठ ईमानदार और संघर्षशील कार्यकर्ता रहे हैं।
जिन पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ ने उन पर भरोसा किया और उन्हें राज्यमंत्री बनाया कि आगामी दिनों में आने वाले चुनाव में उनसे एक बङा हिस्सा को प्रभावित करने में कामयाबी मिलेगी ।
इस अवसर पर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह, गनपत सिंह,पमपम राय पूर्व मेम्बर एफ0सी0आई0,संजय विश्वकर्मा ,सूरज तिवारी कांग्रेसी सिंह,विवेक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।











Users Today : 29
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today : 107
Total views : 73438