मजदूर दिवस के पावन अवसर पर पाल्क संस्था एवं राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच द्वारा लेबर चौराहा, तेलियागंज मीरजापुर में एक सराहनीय सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तपती गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्रमिक भाइयों के बीच शरबत वितरण किया गया, जिससे उन्हें राहत प्रदान की जा सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष अभय राज सिंह एवं सचिव जंग बहादुर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने श्रमिकों को माल्यार्पण कर, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं उपहार प्रदान कर उनके श्रम, समर्पण एवं संघर्ष को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है,
और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता दीनदयाल यादव, सालिक राम दुबे, कृष्ण कुमार दूबे, कपूर चंद्र, अजीत चौरसिया, आशीष केशरवानी, नितीश केशरवानी, दिलीप सोनी, विशाल गुप्ता, मनोज चौरसिया, आर्य मोदनवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्था की अध्यक्ष बिंदु रैदानी ने इस कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया l









Users Today : 29
Users This Year : 24757
Total Users : 37350
Views Today : 49
Total views : 73508