चन्दौली चहनियां,क्षेत्र के जमालपुर महमदपुर के ग्रामीणों को आवागमन में हो रही दुश्वारियों को देखते हुए सकलडीहा विधायक के प्रयास से जमालपुर से सरौली वाया महमदपुर तक लगभग तीन किमी दूरी की पिच सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग के द्वारा मानक के अनुसार पूर्ण हुआ । उक्त सड़क के निर्माण से लोगो को आने जाने में काफी सहूलियत होगी ।
बताते चले कि आजादी के बाद से अब तक महमदपुर जमालपुर के लोगों को टूटे फूटे कीचड़ युक्त कच्चे रास्ते से आवागमन करना पड़ता था। जिससे बच्चों को पढ़ाई, बीमारों को दवाई आदि के लिए भारी फ़जीहत झेलनी पडती थी। जिसको देखते हुए जन प्रतिनिधियों के प्रयास से
सैदपुर चहनियां मुख्य हाईवे को जोड़ने वाली जमालपुर महमदपुर सरौली मुख्य सड़क का पिचीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा निजी ठेकेदार के माध्यम से कराया गया है । उक्त निर्माणाधीन सड़क के निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखकर कार्य कराया गया है ।







