लखनऊ
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के जोन-7 क्षेत्र में अवैध निर्माण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ठाकुरगंज इलाके में “नीलमणि” नाम से बहुमंजिला इमारत का निर्माण तेज़ी से जारी है, जिसने प्राधिकरण की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि LDA उपाध्यक्ष द्वारा अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नीलमणि भवन का निर्माण बिना आवश्यक मानकों और अनुमति के बिना हो रहा है, बावजूद इसके अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर LDA के सक्षम अधिकारी इस निर्माण के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर पा रहे हैं? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या फिर कहीं न कहीं मिलीभगत का मामला?
क्षेत्रीय लोगों में भी इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि अगर इसी तरह नियमों की अनदेखी होती रही, तो अवैध निर्माणों पर लगाम लगाना मुश्किल हो जाएगा।
अब देखना यह होगा कि LDA प्रशासन इस मामले में कब तक संज्ञान लेता है और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी







