वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन , अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि0 वाराणसी के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टालरेन्स” की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने तथा अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम द्वारा जिला बदर होने के बाद भी लुक- छिपकर कमि0 वाराणसी में रह रहे अभ्यस्त अपराधी को किया गया गिरफ्तार । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
सुरेश कुमार मौर्या पुत्र स्व0 बचाऊ निवासी एस0 24/1ए-1 सी महावीर मन्दिर अर्दली बाजार थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी उम्र करीब 41 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग/ आपराधिक इतिहास का विवरण-
1 मु0अ0स0 0409/2018 धारा 380, 457, 504, 506 भादवि थाना कैंण्ट कमि0 वाराणसी ।
2 मु0अ0स0 1263/2018 धारा 427, 447, 511 भादवि थाना कैंण्ट कमि0 वाराणसी ।
3 मु0अ0स0 0415/2019 धारा 323, 342, 380, 427, 457, 504, 506 भादवि थाना कैंण्ट कमि0 वाराणसी।
4 मु0अ0स0 0541/2021 धारा 406 भादवि थाना कैंण्ट कमि0 वाराणसी ।
5 मु0अ0स0 0063/2023 धारा 63, 65 कॉपीराइट अधिनियम (संशोधित) 1957 थाना कैंण्ट कमि0 वाराणसी।
6 मु0अ0स0 0471/2025 धारा 351(3), 352 बी एन एस थाना कैंण्ट कमि0 वाराणसी ।
7 मु0अ0स0 0589/2018 धारा 380, 457, 504, 506 भादवि थाना कैंण्ट कमि0 वाराणसी ।
8 मु0अ0स0 1263/2018 धारा 406 भादवि थाना कैंण्ट कमि0 वाराणसी ।
9 मु0अ0स0 0181/26 धारा 3/10 उ०प्र० गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 थाना कैंण्ट कमि0 वाराणसी।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक 14.04.2026 समय 14.40 बजे व स्थान अभियुक्त का घर निकट महावीर मन्दिर अर्दली बाजार थाना कैण्ट वाराणसी।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
अभियुक्त सुरेश कुमार मौर्या पुत्र स्व0 बचाऊ उपरोक्त को माननीय न्यायालय पुलिस आयुक्त कमि वाराणसी द्वारा वाद सख्या 196/2025 सरकार बनाम सुरेश कुमार मौर्या अन्तर्गत धारा 3(1) उ०प्र० गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 दिनांक 25.3.2026 से 06 माह हेतु जिला बदर किया गया है।
जिसके आदेश की तामिला दिनाक 27.03 2026 को जरिये बजातखास कराया गया था। अभियुक उपरोक्त जिला बदर की अवधि में मा० न्यायालय की आदेशों का उल्लंघन करते हुये अपने घर पर लुक छिप कर रहा है। अभियुक्त का यह कृत्य धारा 3/10 उ०प्र० गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 की हद तक पहुंचाता है। जिसके आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1 शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी ,
2 उ०नि० उमा शंकर,
3 उ०नि० बलवन्त कुमार
4 है0का0 अखिलेश कुमार यादव
5 का०अतुल कुमार पाण्डेय







