सैयदराजा(चंदौली) आदर्श नगर पंचायत के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो0 सुनील कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को डॉ0 भीम राव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर एक ऑनलाइन परिचर्चा का आयोजन किया गया।
जिसमें प्राचार्य सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने अम्बेडकर जी को याद किया और उनके कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। इससे पहले डॉ0 अम्बेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का प्रारंभ प्राचार्य द्वारा अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, तत्पश्चात सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर अम्बेडकर जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ0 अजय कुमार सोनकर ने अम्बेडकर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की।
संगोष्ठी के संयोजक रितेश कुमार सिंह ने छात्राओं से अम्बेडकर जी के सामाजिक समानता के सपने को पूर्ण करने का आह्वान किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो0 सुनील कुमार ने कहा कि डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के जीवन से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है, कैसे उन्होंने अपने जीवन में संघर्षों का सामना करते हुए विभिन्न भेदभावों को दूर किया और संविधान निर्माण जैसे विशिष्ट कार्य में महती भूमिका का निर्वहन किया , जो अनुकरणीय है। संगोष्ठी का संचालन डॉ0 सर्वेश तिवारी ने किया।
उक्त अवसर पर डा0 रवि प्रकाश, डा0 अभय राज यादव, डा0 अवनीश कुमार सिंह, अनुराग सिंह, डा0 नीरज सिंह, डा0 श्रद्धा मिश्रा, संकट मोचन झा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, शिव शंकर एवं राजन पांडेय सहित सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







