लखनऊ के पश्चिमी जोन में नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त का पुलिस टीम द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत पुलिस उपायुक्त कमलेश दीक्षित ने एक गोष्ठी आयोजित कर टीम को संबोधित किया।
उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए शासन की प्राथमिकताओं से सभी को अवगत कराया। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।
पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया..











Users Today : 12
Users This Year : 24851
Total Users : 37444
Views Today : 15
Total views : 73647