पैसे लेकर किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाला गैंग आया पकड़ में…
इस गैंग ने MBA छात्र को 6 लाख रुपए देकर उसकी किडनी निकाली और एक महिला मरीज को 80 लाख रुपए में बेच दी। इस तरह ये गैंग अब तक 7–8 किडनी बेच चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि मरीजों को फंसाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जाता था।
मेरठ में डायलिसिस के दौरान डॉ. अफजल नामक व्यक्ति ने पारुल से संपर्क किया। अफजल ने उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा, जहां किडनी दाताओं और जरूरतमंदों की जानकारी साझा की जाती थी। इसको बड़ी संख्या में शेयर कर के दूसरों को भी जानकारी पहुंचाए जाते थे। अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, पर 4 अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं
पुलिस ने डॉक्टर सुरजीत सिंह आहुजा, डॉक्टर प्रीति आहुजा, डॉक्टर राजेश कुमार, डॉक्टर रामप्रकाश, डॉक्टर नरेंद्र सिंह और एम्बुलेंस ड्राइवर शिवम अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा डॉक्टर रोहित उर्फ राहुल, डॉक्टर अफजल, वैभव और अनुराग उर्फ अमित अभी भी फरार हैं..







