चन्दौली कन्दवा क्षेत्र सिकठा गांव में रामनवमी के अवसर पर प्रगतिशील किसान रतन सिंह के नेतृत्व में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।दंगल क्षेत्र के नामी गिरामी पहलवानो ने भाग लिया।मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व विशिष्ट अतिथि बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ करवाया
वाराणसी के प्रदीप ने मिर्जापुर के सुनील को अखाड़े में पटखनी देकर दंगल प्रेमियो को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवानो ने अपने कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।दंगल में पहलवानो की कुश्ती देखने के लिए दर्शको की काफी भीड़ जुटी रही।कुश्ती में जौनपुर के सुमेल ने प्रवीण दिल्ली को,सैयदराजा के सुनील ने कर्मनाशा के विश्वनाथ को,वाराणसी के प्रदीप ने मिर्जापुर के सुनील को पटखनी देकर जीत हासिल किया।
महिला पहलवानों में नंदिनी हरियाणा ने सोनाली दिल्ली को काला दांव मारकर पटखनी दिया।25000 हजार की कुश्ती में जौनपुर के निगम व पंजाब के शमशेर,20000 हजार की कुश्ती में जौनपुर के सुनील व उत्तराखंड के सारिक व चकिया के शमशेर सिंह व बरंगा के अरविंद,16000 की कुश्ती में मेरठ के शाकिर नूर व बेलवानी के राहुल,10000 की कुश्ती में वाराणसी के आशीष व दिल्ली के प्रदीप,6000 की कुश्ती में बेलवानी के चंदन व उत्तराखंड के साहिल के बीच बराबरी रहा।
कुश्ती दंगल देखने को ग्रामीणों की काफी भीड़ जुटी रही।मुख्य अथिति सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि आज भी कुश्ती की परंपरा बनी हुई है।कोई भी खेल ईमानदारी व निष्ठा से खेलने पर हमेशा जीत बनी रहती है।प्रतियोगी को लक्ष्य बनाकर जीत हासिल करना चाहिए। कुश्ती प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने के लिए सबको आगे आने की जरूरत है।तभी प्राचीन परंपरा को बचाया जा सकता है।
इस मौके पर बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह,अनिल सिंह झून्ना,प्रेमशंकर सिंह, गिरिराज द्विवेदी, अशोक कुमार सिंह, उषाकांत पहलवान, बबलू पहलवान, कल्लू पहलवान, जितेंद्र सिंह, मुन्ना पांडेय,सुमंत सिंह अन्ना, दिनेश यादव, बिनोद शंकर यादव, श्रीप्रकाश यादव, सिंजेंद्र शास्त्री, जोखन पहलवान, परमहंस पहलवान आदि रहे।
स्वागत भाषण महेंद्र बहादुर सिंह,धन्यवाद ज्ञापित राजीव रंजन व संचालन रतन कुमार सिंह ने किया।







