चन्दौली शिकारगंज क्षेत्र के शनिवार शाम 6:00 बजे लगभग बाबा जागेश्वर नाथ हेतिमपुर में रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम जानकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसने नगर का भ्रमण किया।
शोभायात्रा को क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य और जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ. कुंदन गोंड ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभु राम और माता जानकी की आरती के साथ रवाना किया।
यह शोभायात्रा बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होकर दुबेपुर माफी, नेवाजगंज, सोनबरसा और हेतिमपुर बाजार से गुजरी। अंत में, शोभायात्रा बाबा जागेश्वर नाथ चंद्रप्रभा नदी के तट पर विश्राम के लिए पहुंची।
भ्रमण के दौरान प्रभु श्री राम-माता जानकी, राधा-कृष्ण और शिव तांडव की झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं।

ग्रामीण महिलाओं ने राम जानकी जुलूस का फूलों और अक्षत से स्वागत किया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।
प्रसाद के तौर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें भ्रमण कर रहे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, ताकि आने वाले समय में इसका और विस्तार हो सके। राम जानकी यात्रा के दौरान प्रशासन जगह-जगह मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

इस अवसर पर महंत अनूप गिरी जी महाराज, अरविंद सिंह, महिला प्रकोष्ठ की समाजवादी उपाध्यक्ष व चकिया सेक्टर नंबर 3 से जिला पंचायत प्रत्याशी गीत यादव, समाज सेवक राजकुमार जायसवाल, अंबुज मोदनवाल, राम जानकी अध्यक्ष अमन विश्वकर्मा, अरविंद पाल, निखिल जायसवाल, राहुल पाल, सत्यम कुमार, गोलू यादव, शिवम दुबे, उमेश मोदनवाल, आशु जायसवाल, दिनेश बहेलिया, शेषनाथ दुबे, संतोष दुबे, समाजसेवी गोलू जायसवाल और प्रेमनाथ मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459