श्रीराम और माता सीता के विवाह ने दर्शकों के मन मोहा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर के बारा गांव में श्री रामलीला समिति बारा ने गुरुवार को भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का मंचन किया। कलाकारों ने सीता स्वयंवर से लेकर अयोध्या से बारात निकलने और जनकपुर में विवाह तक की लीला दिखाई। इस दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल था।

रामलीला में दिखाया गया कि सीता स्वयंवर के बाद राजा जनक ने अयोध्या के राजा दशरथ को विवाह का न्योता भेजा। यह खबर मिलते ही अयोध्या में खुशी छा गई।

इसके बाद भगवान श्रीराम की बारात हाथी-घोड़ों, ढोल-ताशे और नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकली। राजा दशरथ, गुरु विश्वामित्र समेत सहयोगी बारात में थे। जनकपुर पहुंचने पर बारात का स्वागत हुआ। पारंपरिक रीति-रिवाजों से श्रीराम और माता जानकी का विवाह पूरा हुआ। राम सीता के अयोध्या लौटने पर स्वागत का दृश्य भी दिखाया गया।

इस कार्यक्रम में राजा जनक के रूप में मुन्ना गुप्ता किराना दुकानदार ने किया इसको मंच संचालक गुप्तेश्वर यादव और गायकर डॉ पिंटू श्रीवास्तव ने खूब सराहा। लोगो ने मुन्ना गुप्ता की खूब तारीफ की। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विनय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष रामनिवास कुशवाहा, व्यवस्थापक मंटू सैनी, शंकर यादव,वशिष्ठ यादव, सुरेंद्र ठीकेदार समेत कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई