गूंजी श्रीमद्भागवत कथा, शिवम तिवारी जी महाराज के वचनों से निहाल हुए श्रद्धालु

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानिया (गाजीपुर), 18 अक्टूबर 2026 जमानिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवढ़ी में नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक आयोजन प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक विधि-विधान के साथ संपन्न हो रहा है, जिसमें कथाव्यास द्वारा नित्य प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं और कथाओं का रसपान कराया जा रहा है।

इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और पदाधिकारी पहुंचकर वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक शिवम तिवारी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और उनके मुखारबिंदु से कथा श्रवण कर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित कथा सत्र में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भगवान की कथा का आनंद सुनीता सिंह (पूर्व विधायिका, जमानिया, भारतीय जनता पार्टी) ,अरविन्द कुमार सिंह (वरिष्ठ नेता, भारतीय जनता पार्टी), धर्मेंद्र कुशवाहा भावी विधायक प्रत्याशी जमानिया विधानसभा क्षेत्र 379 संजय सिंह (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, देवढ़ी) ,अमित सिंह भाजपा नेता ,विनय सिंह (विस्तृत रामउपदेश सिंह सत्यम सिंह फेकन सिंह अनिल यादव बबलू यादव रुद्रेश सिंह वीरेंद्र सिंह रिंकू तिवारी मुरारी सिंह मास्टर कमलेश तिवारी कार्यकर्ता, श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति) ने लिया।

इनके अलावा गांव के तमाम गणमान्य ग्रामीण और क्षेत्रीय श्रद्धालु भी भारी संख्या में उपस्थित रहे। कथा के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया और उपस्थित सभी लोगों ने महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई