माटीकला कारीगरों को निशुल्क मिलेगी डोना मेकिंग मशीन यूपी माटीकला बोर्ड (जिला ग्रामोद्योग विभाग) 28 मार्च को करेगा टूल किट का वितरण

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

में माटीकला कारीगरों को निःशुल्क टूल किट वितरित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, लखनऊ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद चंदौली को 30 पावर चालित चाक, 3 पगमिल मशीन और 8 दोना मेकिंग मशीन प्राप्त हुई हैं। इन टूल किट्स का वितरण 28 मार्च 2026 को अशोका दी ग्रेट मैरेज लॉन (सूर्या हॉस्पिटल के सामने), चंदौली में सुबह 11 बजे से आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा।

यह कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य, चंदौली की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। इसमें चयनित लाभार्थियों को विद्युत चालित चाक, पगमिल और दोना मेकिंग मशीनें प्रदान की जाएंगी।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी चंदौली, गिरजा प्रसाद ने बताया कि इस एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम में पारंपरिक कारीगरों को माटीकला से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कारीगरों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई