वाराणसी के लोहता क्षेत्र अंतर्गत सरवनपुर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सत्ती माता मंदिर का वार्षिक श्रृंगार उत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बिरहा दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध बिरहा गायक संतोष यादव एवं गायिका प्रीतिपाल ने अपने सुरों से उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन अनूप डीजे टेंट हाउस के संचालक अशोक कुमार यादव द्वारा किया गया। इस दौरान गायक कलाकारों एवं मुख्य अतिथियों को अशोक कुमार यादव द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया गया।

उत्सव के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान, अवनीश महाराज जी (डॉलर बाबा), ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश गौड़, सपा के वरिष्ठ नेता अमरदेव यादव, समाजसेवी तेजू यादव, समाजसेवी सुरेश पाल, शिक्षक साधुशरण यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465