वाराणसी
में रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा स्वयं सड़कों पर उतरे और उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया
अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा शुक्रवार शाम गोदौलिया चौराहा पहुंचे, जहां इन दिनों श्रद्धालुओं और भक्तों का रेला उमड़ रहा है। उन्होंने यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही







