जौनपुर।
यूपी बोर्ड परीक्षा के बीच 16 वर्षीय हाईस्कूल छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना जंघई–जौनपुर रेलमार्ग पर रेलवे फाटक के पास हुई। जीआरपी जंघई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी कला गांव निवासी गरिमा जैसवार आरडी मेमोरियल मॉडर्न कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा थी। उसका परीक्षा केंद्र श्रीदेवी प्रसाद इंटर कॉलेज में था। शुक्रवार सुबह वह सोशल साइंस की परीक्षा देने निकली थी, लेकिन रेलवे फाटक के पास साइकिल खड़ी कर प्रयागराज की ओर जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।
परिजनों के अनुसार, हिंदी का पेपर खराब होने से वह तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।विशेषज्ञों का कहना है कि परीक्षा के दौरान बच्चों की मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। एक परीक्षा जीवन से बड़ी नहीं होती।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633