आजमगढ़।
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने ब्लॉक मार्टिनगंज के ग्राम चकचोर्रा स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, गोवंश के भोजन, उपचार और रख-रखाव की व्यवस्था देखी तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
डीएम ने गोवंश रजिस्टर की जांच कर प्रत्येक पशु का अनिवार्य पंजीकरण और बाहर से आने वाले निराश्रित गोवंश की ईयर टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके बाद तहसील मार्टिनगंज में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक कर रोजगार सृजन पर जोर दिया।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633