भदोही
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर आज पूरे देश में सभी बैंक यूनियनों के संयुक्त सहयोग से देशव्यापी हड़ताल आयोजित की गई। हड़ताल की प्रमुख मांग बैंकों में फाइव डेज़ बैंकिंग प्रणाली लागू किए जाने को लेकर रही।
इस हड़ताल का व्यापक असर भदोही जनपद में भी देखने को मिला। UCO Bank, SBI, Union Bank of India, Bank of India सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। बैंक बंद रहने के कारण लेन-देन, पासबुक अपडेट, नकद निकासी सहित अन्य बैंकिंग सेवाओं के लिए पहुँचे ग्राहकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
हड़ताल की पुष्टि करते हुए NOBO यूनियन (उत्तर प्रदेश) के वाइस प्रेसिडेंट एवं UCO Bank के मैनेजर राजीव रंजन केशरी ने कहा कि सरकार की लगभग सभी प्रमुख योजनाएँ—जैसे जनधन योजना, मुद्रा लोन योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएँ—बैंकों के माध्यम से ही ज़मीन पर लागू होती हैं।
बैंककर्मी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ इन योजनाओं को सफल बनाते हैं, लेकिन जब बैंक कर्मचारियों की जायज़ मांगों की बात आती है, तो सरकार चुप्पी साध लेती है और उन्हें नज़रअंदाज़ कर देती है।
उन्होंने आगे कहा कि जब राज्य सरकार, केंद्र सरकार के कार्यालयों और बीमा कंपनियों में फाइव डेज़ वर्किंग पहले से लागू है, तो फिर बैंकों में यह व्यवस्था क्यों नहीं लागू की जा रही। यह मांग न केवल कर्मचारियों के हित में है, बल्कि बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक कुशल व संतुलित बनाने में भी सहायक होगी।
UFBU ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438