भदोही
कार्पेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (सीईपीसी) ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को कार्पेट एक्सपो मार्ट, भदोही में देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुई। इस अवसर पर सीईपीसी के उपाध्यक्ष असलम महबूब, प्रसासनिक समिति के सदस्य वासिफ अंसारी , पियूष कुमार बरनवाल , श्री इम्तियाज़ अहमद , रोहित गुप्ता तथा सीईपीसी के पूर्व प्रसासनिक समिति के सदस्य इस्तियाक अहमद खान एवं निर्यातक सदस्य एज़ाज अंसारी, साजिद अंसारी, सहकार हुसैन अंसारी, महफूज़ ( गुड्डू ) के अलावा सीईपीसी के कर्मचारी अखिलेश कुमार भारतीय ,नीरज सिंह एवं नितिन पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीईपीसी के उपाध्यक्ष असलम महबूब ने कहा कि भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग देश की अर्थव्यवस्था, निर्यात वृद्धि एवं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सीईपीसी निरंतर निर्यातकों एवं कारीगरों के हित में कार्य करते हुए भारतीय कालीनों की वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संदेश को दोहराया गया।
सीईपीसी भारतीय संविधान में निहित मूल्यों का सम्मान करते हुए भारतीय कालीन उद्योग के सतत विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438