सैयदराजा(चंदौली)
नगर पंचायत के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को लोकगीत गायन प्रतिस्पर्धा डॉ. श्रद्धा मिश्रा के संयोजकत्व में आयोजन किया गया । इस प्रतिस्पर्धा में प्रतिभागी छात्राओं ने उत्तर प्रदेश में गाये जाने वाले सोहर, कजरी, छठगीत एवं देशभक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति दी ।इस प्रतिस्पर्धा में कुमारी खुशी बी.कॉम तृतीय सेमेस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । शिखा कुमारी द्वितीय एवं दिव्यज्योति पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इस प्रतिस्पर्धा के निर्णायक मण्डल डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. अभय राज यादव, डॉ. अवनीश कुमार सिंह सम्मिलित थे । प्रतिस्पर्था के उपरान्त महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार ने प्रतिभागी छात्राओं को सम्बोधित करते उत्तर प्रदेश लोक जीवन और लोक संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्हें लोक संस्कृति जुड़ने का आह्वान किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. हेमन्त कुमार निराला, डॉ. अजय कुमार सोनकर, डॉ. अनुराग सिंह, सर्वेश तिवारी, रीतेश कुमार सिंह, डॉ. ऋतेष गौरव, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, संकट मोचन झा, अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी, पवन कुमार, राजन पाण्डेय सहित महाविद्यालय की सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहीं।







