चन्दौली सैदूपुर
राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में बसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के एम.डी, डायरेक्टर, प्रिंसिपल विभा सिंह और वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
इस अवसर पर स्कूल परिसर को रंगीन गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। छात्रों ने मां सरस्वती की पूजा की और उनके चरणों में पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के अगले चरण में सरस्वती वंदना के साथ बच्चों ने अनेक प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उन्होंने गीत, नृत्य और कविताएं प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर बच्चों के साथ अभिभावक गण और समस्त स्टाफ मौजूद रहे। अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के साथ भाग लिया और मां सरस्वती की पूजा की। स्कूल के प्रिंसिपल विभा सिंह ने छात्रों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया और कहा कि यह दिन ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है।
वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह ने कहा, “बसंत पंचमी का यह त्योहार हमें ज्ञान और विद्या के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। हमें मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए और उनसे ज्ञान और विद्या की प्रार्थना करनी चाहिए।”
इस अवसर पर स्कूल में एक विशेष भोज का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







