चंदौली इलिया
नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ कर रहा सिकंदरपुर गांव । चकिया ब्लॉक के सिकंदरपुर गांव में लगभग 1900 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए। यह वितरण ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव में हो रहे विकास कार्य ग्रामवासियों के विश्वास का परिणाम हैं।
सत्य प्रकाश गुप्ता ने इस दौरान कहा कि गरीब और असहाय व्यक्तियों की सहायता करना एक पुण्य का कार्य है। कंबल मिलने से गरीब परिवारों और जरूरतमंदों को राहत मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता के साथ विद्याधर पाठक, शशिकांत श्रीवास्तव, शशि प्रकाश यादव, महाद्वीप पटेल, सदाकत अली, हरमन्नू सोनकर, सागर श्रीवास्तव, आदित्य गुप्ता, राममिलन चौहान, अकबाल पठान, छन्नू भारती, मनोज यादव, असगर बाबा, दिनेश मावर्या और शिवरत मौर्य सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।







