चंन्दौली बबुरी
हाड़ कपाती ठंड और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते तापमान के कारण खासकर गरीब, असहाय, बुजुर्ग और राहगीरों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे कठिन समय में बबुरी कस्बे के वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान प्रत्याशी शशि प्रकाश गांधी ने मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया।

पप्पू सेठ द्वारा बबुरी कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजार, सार्वजनिक स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जगह-जगह अलाव जलवाए गए। इसके साथ ही ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों के बीच जलावन की लकड़ी का भी वितरण किया गया। अलाव जलने से देर शाम और रात के समय लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए समाजसेवी शशि प्रकाश गांधी स्वयं व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए। उन्होंने कहा कि इस भीषण ठंड में गरीबों और असहायों की मदद करना समाज का दायित्व है।
कोई भी व्यक्ति ठंड से परेशान न हो, इसी उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया जा रहा है और आगे भी आवश्यकता पड़ने पर यह अभियान जारी रहेगा।
इस मौके पर लोगों ने शशि प्रकाश गांधी की इस पहल की जमकर सराहना की। कस्बेवासियों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से न सिर्फ जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, भाईचारे और मानवता की भावना भी मजबूत होती है। राहगीरों और मजदूरों ने अलाव की व्यवस्था से मिली राहत के लिए आभार जताया।











Users Today : 4
Users This Year : 24722
Total Users : 37315
Views Today : 4
Total views : 73442