सघन चेकिंग अभियान में बीना टिकट यात्रा कर रहे सैकड़ो यात्रि धराए

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

डीडीयू नगर

डीडीयू मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु लगातार सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीडीयू-गया रेल खंड में सोमवार को डीडीयू जंक्शन, गया, डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशनों पर एक साथ सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश व निकास द्वारों पर टिकट जांच की गई। साथ ही डीडीयू – गया तथा डीडीयू – बक्सर रेलखंड में आवागमन वाली ट्रेनों में भी सघन जांच की गई। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई एवं जागरूकता भी बढ़ाई गई। अभियान में कुल 1236 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए, जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग सात लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

चेकिंग के दौरान टिकट काउंटरों पर सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई। रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट काउंटर, वेबसाइट, मोबाइल एप एवं एटीवीएम के माध्यम से टिकट लेना अब और भी सरल हो गया है।

बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।