*वाराणसी, 28 दिसंबर 2025:*
शनिवार को वरुणा घाट नदेसर, वाराणसी में *भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट* के अध्यक्ष *देवश्री गुप्ता* के नेतृत्व में जरूरतमंदों के लिए कंबल, ऊनी टोपी, ऊनी मोजा और कपड़े वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत प्रदान करना था।
इस कार्यक्रम का संचालन *अध्यक्ष देवश्री गुप्ता* एवं सचिव नीतू सिंह ने किया। कार्यक्रम में सेवा के प्रति समर्पण के भाव के साथ कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इसमें राजश्री श्रीवास्तव, श्रीकांत पांडेय, दिलीप सिंह, दिलीप खन्ना, बृजेश पाठक, शैलेश गुप्ता, काजल चंदानी, लक्ष्मी पाठक, जितेंद्र तलरेजा, रजनी जयसवाल, विकास टंडन, श्याम जी समेत अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में *भू देवश्री चैरिटेबल ट्रस्ट* द्वारा सभी सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438