चन्दौली इलिया
ठंड का प्रकोप इन दिनों पूरे शबाब पर है। रात तो रात दिन के वक्त भी भगवान भाष्कर के दर्शन न होने से लोग ठिठुर कर जीवन यापन कर रहे हैं। बावजूद अबकी बार सैदूपुर बाजार के अलावा क्षेत्र में कहीं भी अलाव जलाये जाने की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे गरीब तबके के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जाड़े के मौसम में प्रतिवर्ष ठंड से बचाव हेतु कस्बा, बाजारों तथा गांवों में जगह-जगह प्रशासन द्वारा अलाव जलाये जाने की व्यवस्था की जाती रही है। यहां तक कि गरीबों को कंबल तक वितरित किए जाते रहे हैं। लेकिन इस वर्ष हाड़कपाती कड़ाके की ठंड के बाद भी अभी तक अलाव जलाए जाने तक की व्यवस्था नहीं की गई। जबकि इस वक्त गलन बढ़ने से मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बावजूद जिम्मेदार अधिकारी बेखबर है। कस्बा वासी तथा आसपास के ग्रामीणों ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438