चन्दौली डीडीयू नगर /
मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कैलाशपुरी स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने पार्टी का झंडा रोहण किया, वहीं कांग्रेस जनों द्वारा पौधा रोपण भी किया गया तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक संगठन ही नहीं अपितु एक विचारधारा है, जिसका उद्देश्य देश में समाजवाद, सद्भावना और मजबूत भारत के निर्माण के साथ देश के अंतिम व्यक्ति के सपनों को पूरा करना रहा, कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 में हुआ था,स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व कांग्रेस ने किया और कांग्रेस के नेतृत्व में ही देश आजाद हुआ,
गोष्ठी में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा जी के पांडेय ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व सरकार में देश की आजादी के बाद जब देश खोखला हो चुका था तब पंचवर्षीय योजना चला कर, भाखड़ा नांगल बांध विभिन्न कारखाने, इसरो, एम्स, आईटी की स्थापना, हरित क्रांति के तहत देश को विकसित करने का कार्य किया गया, कांग्रेस नेतृत्व में पड़ोसी देशों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया और पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए, कांग्रेस सभी धर्म को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है
गोष्ठी में पीसीसी सदस्य अंतिस पटेल ने कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई देश की स्थिति और आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, सद्भावना व भाईचारा को तोड़ने का प्रयास किया गया, कांग्रेस ने देश में भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, देश की आवाम की सुरक्षा व अन्य जरूरत को पूरा करने का अधिकार दिया, आज सांप्रदायिक शक्तियां देश में नफरत का जहर बोकर देश को तोड़ने का कुचक्र कर रही है
कार्यक्रम में सर्वश्री शाहिद तौसीफ, सतपाल सिंह, संतोष तिवारी, ट्रीज़ा इलियट, उषा यादव, हमीर शाह जायसवाल, मुन्नी सिंह, मृत्युंजय शर्मा, नेसार शाह, अरविंद श्रीवास्तव, दिलीप पाल, साबिर राईन, राजीव सिंह, अजीत गिरी, इकबाल अहमद, रमेश पांडेय, मोहन गुप्ता आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438