चन्दौली चहनिया
खंडवारी देवी इंटर कालेज की छात्रा ने 70वीं प्रदेशीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में हाईजम्प में प्रथम स्थान लाकर विद्यालय और जनपद का नाम रौशन किया है । इसका सेलेक्शन राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए हुआ है ।
इसे लेकर विद्यालय परिवार और परिजनों में हर्ष व्याप्त है ।
चहनिया कस्बा के पास सिंगहा गांव की रहने वाली नगमा खातून पुत्री निजामुद्दीन खंडवारी देवी इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है । हाल ही में प्रयागराज मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक 70वीं एथेलेटिक्स प्रतिभागिता में हाईजम्प में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
इसे लेकर परिजनों,ग्रामीणों और विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है ।
प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि नगमा खातून ने विद्यालय के कोच सोनू यादव के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर हाईजम्प में प्रथम स्थान लाकर विद्यालय और जनपद का नाम रौशन किया है ।वह छत्तीसगढ़ में 22 नवंबर को आसपास राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए चयन हुआ है । जल्द ही उसे सम्मानित किया जायेगा ।
इस विद्यालय से अक्सर ही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर विद्यालय का सम्मान कर चुके है । विद्यालय के संस्थापक पूर्व प्रधानाचार्य डॉ.राजेंद्र प्रताप सिंह बच्ची को तोहफा देंगे ।







