बाजार में धनतेरस-दीपावली की तैयारी जोरों पर, लक्ष्मी बरतन स्टोर पर सजी बर्तनों की नई रेंज;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली इलिया

क्षेत्र के सैदूपुर बाजार में धनतेरस और दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। पर्व से दो दिन पहले ही बाजार की दुकानें सज गई हैं और ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। इसी क्रम में सैदूपुर बाजार स्थित लक्ष्मी बरतन स्टोर में भी धनतेरस और दीपावली को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। दुकान पर बर्तनों की नई-नई वैरायटी से दुकान सजाई गई है।

धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इसी को देखते हुए दुकानदारों ने स्टील, पीतल, तांबा, कांसा, एल्यूमीनियम के बर्तनों के साथ-साथ पूजा सामग्री के बर्तन, डिनर सेट, कुकर, कढ़ाई, थाली, लोटा, गिलास सहित हर प्रकार के बर्तनों का स्टॉक मंगाया है।

लक्ष्मी बरतन स्टोर के संचालक ने बताया कि हमारे यहां हर एक प्रकार के बर्तनों का स्टॉक रखा गया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए हर बजट में अच्छी क्वालिटी के बर्तन उपलब्ध हैं। धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर ग्राहकों को उचित दाम और विशेष छूट भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्राहक एक बार दुकान पर आकर बर्तनों की नई रेंज जरूर देखें।

उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को धनतेरस और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment