चंदौली सकलडीहा
कस्बे के कैंप कार्यालय में मंगलवार को भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष जेपी चौहान के नेतृत्व में हुआ। पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
जेपी चौहान ने बताया कि मंडल के चार कार्यकर्ताओं को जिले और मंडल में जिम्मेदारी दी गई है। मुसाफिर चौहान को पिछड़ा मोर्चा का जिला मंत्री और रविंद्र प्रताप सिंह रवि को किसान मोर्चा का जिला मंत्री बनाया गया है।
पूनम चौहान को महिला मोर्चा का जिला मंत्री और शारदा देवी को मंडल महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चौहान ने कहा कि पार्टी महिला सशक्तिकरण और भागीदारी की बात करती है, इसलिए महिलाओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने कहा कि इन पदाधिकारियों को उनके काम के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नए दायित्व से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वे भरोसे के साथ सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।







