दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर मां शेरावाली समिति की महत्वपूर्ण बैठक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रामनगर, वाराणसी। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर मां शेरोंवाली समिति, त्रिपोलिया गेट, चौक रामनगर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के सदस्यों ने पूजा महोत्सव को भव्य, व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा आयोजन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव रखे। साथ ही समिति के सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष शैलेश गुप्ता , महामंत्री बालगोविंद शर्मा , पारसनाथ , अशोक अग्रहरी , दिलीप सिंह ,आनंद गुप्ता, डॉ. संजय ,बैकुंठ ,अवधेश कुशवाहा ,गौरव मोदनवाल,रवि ,रमेश गुप्ता सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि मां दुर्गा का यह पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी के सहयोग से इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा।रामनगर में मां की भक्ति और उत्सव की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं।

रिपोर्ट शिवांग सिन्हा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।