कोषागार के डबल लॉक से पेंशन कक्ष तक डीएम की पैनी नजर, अभिलेखों और व्यवस्थाओं का किया भौतिक सत्यापन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

वित्तीय नियमों के तहत बुधवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कोषागार का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डबल लॉक में सुरक्षित जनरल स्टाम्प, अधिवक्ता कल्याणकारी स्टाम्प, कोर्ट फीस, नोटोरियल स्टाम्प व बहुमूल्यक आदि का मिलान कर अभिलेखों का निरीक्षण किया।

डीएम ने पेंशन कक्ष एवं संबंधित पत्रावलियों की जानकारी लेते हुए वहां मौजूद पेंशनरों और कर्मचारियों से समस्याएं पूछीं तथा व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर यादव सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई