कुपोषण के खिलाफ डीएम का सख्त रुख, धीमी प्रगति पर सीडीपीओ को नोटिस एक सप्ताह में अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र पूरे कराने के निर्देश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेन्स कमेटी की बैठक हुई। बैठक में संभव अभियान-6.0 समेत पोषण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई

सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, पोषण ट्रैकर, खाद्यान्न वितरण, गृह भ्रमण, टीकाकरण, बच्चों के वजन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए अधूरे केंद्रों को एक सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश दिए।

सैम (गंभीर रूप से कुपोषित) बच्चों के नियमित गृह भ्रमण और फॉलोअप के साथ ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

वहीं मुंगराबादशाहपुर में संभव अभियान की खराब प्रगति पर सीडीपीओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। खराब प्रगति वाली अन्य परियोजनाओं पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई