जौनपुर
वित्तीय नियमों के तहत बुधवार को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कोषागार का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने डबल लॉक में सुरक्षित जनरल स्टाम्प, अधिवक्ता कल्याणकारी स्टाम्प, कोर्ट फीस, नोटोरियल स्टाम्प व बहुमूल्यक आदि का मिलान कर अभिलेखों का निरीक्षण किया।
डीएम ने पेंशन कक्ष एवं संबंधित पत्रावलियों की जानकारी लेते हुए वहां मौजूद पेंशनरों और कर्मचारियों से समस्याएं पूछीं तथा व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर यादव सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।







