वाराणसी गोमती जोन पिंडरा तहसील दिवस में शनिवार को ‘मिशन शक्ति’ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोकप्रिय एवं तेज-तर्रार एसीपी प्रशांत सिंह ने कमान संभालते हुए तहसील परिसर को जन-जागरूकता का मुख्य केंद्र बना दिया। एसीपी प्रशांत सिंह की उपस्थिति और उनकी दूरदर्शी सोच से कार्यक्रम में एक नया उत्साह देखा गया।
एसीपी प्रशांत सिंह ने तहसील दिवस पर आई सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उनके साथ सिंधोरा थाने की सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ सब लेडी इंस्पेक्टर व मिशन शक्ति प्रभारी दीप्ति शर्मा भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
सब इंस्पेक्टर दीप्ति शर्मा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112, 1076) तथा स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। एसीपी व लेडी सब इंस्पेक्टर ने मिलकर सभी फरियादी महिलाओं से सीधे संवाद कर उन्हें सुरक्षा का अटूट भरोसा दिलाया। ACP प्रशांत सिंह और दीप्ति शर्मा की इस सराहनीय पहल से महिलाओं में सुरक्षा का मजबूत विश्वास जगा।






