मोबाइल पर जरा-सी चूक, बैंक खाता हो सकता है। खाली साइबर पुलिस ने छात्रों को किया सचेत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और लोगों को डिजिटल ठगी से बचाने के लिए बुधवार को डॉ. रिजवी लर्नर एकेडमी में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। साइबर थाना एवं साइबर क्राइम सेल की टीम ने छात्रों को डिजिटल अरेस्ट, QR कोड स्कैम, फिशिंग, APK फ्रॉड, फेक लोन एप, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, हनीट्रैप और कार्ड फ्रॉड से बचने के तरीके बताए।

पुलिस ने चेताया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें। संदिग्ध एप डाउनलोड न करें। और OTP, PIN या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।

कार्यक्रम में उपनिरीक्षक आलोक सिंह सहित साइबर थाना एवं कोतवाली की जागरूकता टीम मौजूद रही।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई