देवढ़ी गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे भाजपा नेता अमित सिंह, कथावाचक शिवम तिवारी जी महाराज से लिया आशीर्वाद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानिया (गाजीपुर)

क्षेत्र के ग्राम देवढ़ी (जमानिया ब्लॉक) में पवित्र नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 9 दिवसीय भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आध्यात्मिक आयोजन प्रतिदिन संध्या 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भक्तिमय माहौल में संपन्न हो रहा है।

वृंदावनधाम से पधारे प्रख्यात कथावाचक शिवम तिवारी महाराज के ओजस्वी एवं मधुर मुखारविंद से कथा का रसपान करने के लिए प्रतिदिन दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की लगातार उपस्थिति बनी हुई है, जो कथा श्रवण कर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।

इसी क्रम में, दिनांक 16 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा एवं उभरते हुए दिग्गज नेता अमित सिंह देवढ़ी गांव पहुंचे। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यास पीठ को नमन किया और वृंदावन से पधारे कथावाचक शिवम तिवारी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाराज जी ने भी भाजपा नेता अमित सिंह को श्रीमद भागवत की महत्ता बताते हुए यशस्वी भव का आशीर्वाद दिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला। कथा के आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और ऊर्जावान बना हुआ है।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई